खत्म हुआ इंतजार ! UP को मिला नया स्थायी DGP, अब तक राजीव कृष्ण संभाल रहे थे कार्यवाहक डीजीपी की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया, जो पिछले साल 31 मई से कार्यवाहक डीजीपी थे। उत्तर प्रदेश में चार साल के बाद पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति से जुड़ा आदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने जारी किया।

मई 2022 में मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई पूर्णकालिक डीजीपी नहीं था। गोयल के बाद राज्य में कई कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक रहे जिनमें डी. एस. चौहान, आर. के. विश्वकर्मा, विजय कुमार, प्रशांत कुमार और कृष्ण शामिल हैं। वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी गौतम बुद्ध नगर जिले के मूल निवासी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में स्नातक स्तर तक की पढ़ाई कर चुके कृष्ण ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत राज्य पुलिस में प्रयागराज में एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के तौर पर की थी, और बाद में उन्होंने बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दी। सूत्रों के मुताबिक कृष्ण ने फिरोजाबाद, आगरा, लखनऊ और मथुरा समेत विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पदों पर भी काम किया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण जून 2029 में सेवानिवृत्त होंगे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म