स्मार्ट मीटर की शिकायतों का तुरंत होगा निस्तारणः घर-घर पहुंचेगी बिजली टीम, सात दिन चलेगा विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सात दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

इस अभियान के तहत विद्युत विभाग के अधिकारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं, बिलिंग विवाद और कनेक्शन संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शक्ति भवन में उच्चस्तरीय बैठक कर सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का रोजाना निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम स्तर पर कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल सक्रिय रहकर लगातार समीक्षा करें। अभियान के तहत प्रत्येक अधिकारी को 10 से 20 या उससे अधिक उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कॉरपोरेशन और डिस्कॉम के अधिकांश कर्मचारियों को इस अभियान में लगाया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आने वाली शिकायतों का भी उसी दिन समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार