जूनियर एनटीआर के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, वर्कआउट की तस्वीरें हुई वायरल
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की फोटो शेयर की है। दमदार परफॉर्मेंस और गजब के समर्पण के लिए मशहूर जूनियर एनटीआर सालों से अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। उनकी आने वाली फिल्म 'एनटीआरनील ,दिग्गज फिल्ममेकर प्रशांत नील के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है।
इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकते एक साथ आ रही हैं। जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में वह वर्कआउट सेशन के दौरान अपनी शानदार बैक और बाइसेप्स दिखाते नज़र आ रहे हैं, जिसे देख फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन के दीवाने हो गए हैं।
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है, जो इशारा कर रहा है कि 'एनटीआरनील' के साथ कुछ बहुत बड़ा होने वाला है उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जितनी ज्यादा खामोशी होगी... उतना ही जोरदार धमाका होने वाला है।'
