धनंजय सिंह पर फायरिंग केस में MLA अभय सिंह बरी, 24 साल बाद आया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ/वाराणसी, अमृत विचार :  24 साल पुराने टकसाल सिनेमा कांड में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है, जिसमें बाहुबली धनंजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अभय सिंह, मिर्जापुर के MLC विनीत सिंह समेत सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। 

कोर्ट ने आरोप साबित न होने पर संदेह का लाभ देते हुए आरोपित विधायक अभय सिंह, MLC विनीत सिंह,  संजय सिंह रघुवंशी, सतेंद्र ऊर्फ बबलू सिंह, संदीप सिंह उर्फ पप्पू और विनोद को दोष मुक्त कर दिया है।

दरअसल, पूरा मामला साल 2002 का है। अभियोजन पक्ष के आरोपों की मानें तो जौनपुर के पूर्व सांसद और तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह साल 2002 में चार अक्टूबर के दिन सफारी गाड़ी से जौनपुर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनके कुछ साथी भी थे, लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी वाराणसी स्थित टकसाल सिनेमा के पास पहुंचती है, उन पर हमला हो जाता है। सफारी और बोलेरो गाड़ी से आये आरोपितों की अंधाधुंध फायरिंग से तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह उनके गनर व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

जिसके बाद धनंजय सिंह ने अभय सिंह समेत अन्य लोगों पर नामजद एफआईआर कराई थी। धनंजय सिंह पर जब यह हमला हुआ था, उस समय वह रारी विधानसभा से विधायक हुआ करते थे।

पुलिस ने इस मामले में उसी साल  जांच पूरी कर आरोपपत्र दाखिल कर दिया था, जिसका फैसला आज आया है, जिसमें अभय सिंह समेत 6 लोग बरी हुये हैं। 

संबंधित समाचार