रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंटः सुपर किंग्स, पायरेट्स, ईगल्स, मावरिक्स और ऑरेंज की शानदार जीत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सीएएल सुपर किंग्स, पायरेट्स, ईगल्स, मावरिक्स और ऑरेंज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर सुपर किंग्स ने यूनिकॉर्न्स को आठ विकेट से हराया। यूनिकॉर्न्स की टीम 115 रन पर सिमट गई। जवाब में सुपर किंग्स ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अविरल सिंह ने 53 रन बनाए, जबकि अब्बास ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
यश साहनी क्रिकेट ग्राउंड पर पायरेट्स ने यलो को 103 रनों से हराया। पायरेट्स ने 210 रन बनाए, जबकि यलो की टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई। कपिल ने शानदार 103 रन बनाए। इसी मैदान पर ईगल्स ने ब्लास्टर्स को 35 रनों से हराया। ईगल्स ने 156 रन बनाए और ब्लास्टर्स 121 रन पर सिमट गई। अनमोल ने 62 रन की पारी खेली।

ब्लेज विलो मैदान पर मावरिक्स ने फाइटर्स को 31 रनों से हराया। मावरिक्स ने 117 रन बनाए, जबकि फाइटर्स सात विकेट पर 86 रन ही बना सकी। वहीं ऑरेंज ने वॉल्ट्स को चार विकेट से हराया। वॉल्ट्स के 166 रन के जवाब में ऑरेंज ने लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्यन यादव ने 89 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

संबंधित समाचार