बाराबंकी : उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापेमारी, 6 के लाइसेंस निलंबित व 4 को नोटिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद में उर्वरकों की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को 14 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापेमारी कर जांच की। कार्रवाई के दौरान 6 केन्द्रों के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए, जबकि 4 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

तहसील फतेहपुर में की गई जांच के दौरान 8 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स मिठवारा और असांरी खाद भंडार बेलहरा को दुकान बंद कर फरार पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं लक्ष्मी खाद भंडार, परी खाद भंडार, आंचल खाद भंडार, मिठवारा तथा पोरवाल ट्रेडर्स बेलहरा के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर नोटिस जारी किया गया।

इसी प्रकार तहसील रामनगर में 6 उर्वरक बिक्री केन्द्रों की जांच में मेसर्स आमिर खाद भंडार, आसिफ एंड कंपनी, किसान सेवा केन्द्र, न्यू इंडिया ट्रेडिंग कम्पनी एवं सुढ़ियामऊ के केन्द्र बंद पाए जाने पर उनके प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए।

अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी जोत एवं फसल संस्तुति के अनुसार पीओएस मशीन के माध्यम से बिना टैगिंग निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार