बिल्डरों के ऑफरों से सतर्क रहें खरीदार : फ्री कार, सोने के सिक्के और लग्जरी विदेशी यात्रा के दे रहे ऑफर

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश विनियामक प्राधिकरण ने घर खरीदारों को बिल्डरों द्वारा दिए जाने वाले ''अशोर्ड रिटर्न'' और ''पजेशन से पहले निश्चित मासिक किराया'' जैसी भ्रामक प्रचार योजनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। स्पष्ट किया कि बिल्डरों द्वारा दिए जा रहे ऐसे ऑफर्स की कोई कानूनी वैधता नहीं है। खरीदार सतर्क और सोच-समझकर निवेश करें।

रेरा ने देखा है कि कुछ रियल एस्टेट बिल्डर अब भी आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को लुभा रहे हैं। इनमें सबवेंशन प्लान, पजेशन तक प्री-ईएमआई भुगतान, निर्माण पूर्ण होने से पहले निश्चित किराया। बायबैक गारंटी, लीज एश्योरेंस स्कीम और निवेश पर तय रिटर्न देने वाली योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, फ्री कार, सोने के सिक्के और लग्जरी विदेशी यात्राएं जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उचित कानूनी आधार के अभाव में ऐसे ऑफर्स केवल प्रचार के तरीके हैं, जिनका उद्देश्य खरीदारों को प्रभावित करना है और ये लागू करने योग्य नहीं होते। अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण लगातार इस क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। ऐसे मामलों में जुर्माना, दंड या अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित समाचार