Bareilly: नई सोच नए सरोकार...स्कूलों में गूंजे अमृत विचार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली शहर के प्रतिषित स्कूल बृजभूषण लाल पब्लिक स्कूल (बीबीएल) अलखनाथ शाखा में शुक्रवार को सुबह की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने प्रिय अखबार अमृत विचार की प्रमुख खबरों को पढ़कर सुनाया । 

छात्र-छात्राओं ने अखबार को पढ़ना और खबरों को भविष्य में परीक्षा उपयोगी सामिग्री के रूप में सकंलित करने का संकल्प लिया। छात्रा गौराशी पाराशरी ने प्रार्थना स्थल पर अमृत विचार अखबार की खबरों को पढ़कर सुनाया। अन्य विद्यार्थियों में गोपिका गांधी, मानवी दत्त, गौराशी शर्मा, आव्या मिश्रा, सलोनी शर्मा, शांतनु वनर्जी, आद्रिका टोंक, विराज सिंह, प्रखर गर्ग, मानस चौधरी, संमृद्धि शर्मा आदि ने अखबार को नियमित पढ़ने की आदत पर विचार व्यक्त किये। शिक्षक दीपक गुहा, दीप्ति शर्मा, मीना ठुकराल, अभिषेक पाराशरी, प्रसन्नजीत, निखिल सक्सेना, डॉ. नविता मेहरोत्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश शर्मा ने बताया कि प्रार्थना सभा में अमृत विचार अखबार का वाचन करना सराहनीय और दूरदर्शी सोच है। बच्चे पढ़ने की आदत से दूर होते जा रहे, ऐसे में अखबार पढ़ने की आदत डलवाने में अमृत विचार महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहा है।

सरस्वती विद्या मंदिर, बृजलोक कॉलोनी
बृजलोक कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भी शुक्रवार को प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राओं में अखबार पढ़ने की आदत को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। प्रार्थना स्थल पर शिवओम पाठक, समक्ष शर्मा, समृद्ध सक्सेना, पार्थ शर्मा, मंयक सिंह आदि छात्रों ने अखबार में ज्ञानवर्धक जानकारियां पढ़कर सुनाईं जो उनके लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध हो सके। शिक्षकों ने कठिन शब्दों का मतलब समझाया। विद्यालय के आचार्य नरेश कुमार, पंकज, प्रदीप, होम सिंठ, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा के मुताबिक आज के बदलते समय में वही आगे बढ़ता है, जो देश-दुनिया व समाज के प्रति जागरुक रहता है। स्कूल में अमृत विचार अखबार के अभियान की शुरुआत केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि ज्ञान की एक नई खिड़की खोलने का सराहनीय प्रयास है।

रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुर्खा छावनी
बरेली, अमृत विचार: रानी महा लक्ष्मी बाई सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज सुर्खा छावनी में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना सभा में अमृत विचार अखबार के अभियान के माध्यम से वैचारिक शक्ति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ने की प्रवृत्ति को शामिल करने का आह्वान किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में अखबार की भूमिका पर चर्चा की गई। अनुराग गंगवार, वैभव गंगवार, कृष, रोजमन्यु, कृष्णा रस्तोगी, जीविका सिंह, वार्णिका जोशी आदि छात्र छात्राओं ने अखबार का पाठन किया। रामेंद्र कुमार मिश्रा, नत्थूलाल गंगवार, विमलेश वाजपेयी, मधु शर्मा, रीतराम, कमल किशोर शर्मा, अमित झा, अनुराग अवस्थी आदि आचार्यों ने अमृत विचार के की प्रशंसा की।

 प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीर्ण विकास के लिये अमृत विचार अखबार की बेहतरीन पहल है। अखबार पढ़ने से न केवल एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि देश दुनिया की मुख्यधारा से भी जुडते हैं। इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने विचारों को ऊंचाइयां प्रदान करें।

 

संबंधित समाचार