बुलंदशहर से पाकिस्तानी नागिरक अरेस्ट, फर्जी आधार व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वासिद वर्ष 1980 के आसपास अपनी मां के साथ दीर्धावधि वीजा पर भारत आया था।

मां के निधन के बाद उसने यहां अवैध रूप से रहना जारी रखा और फर्जी आधार कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम फर्जी तरीके से 'लईक' दर्ज करा लिया, जबकि उसके वास्तविक पिता पाकिस्तानी मूल के इरशाद बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे में रह चुका है तथा वर्तमान में बुलंदशहर नगर शकी बीसा कॉलोनी में रह रहा था। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़ी अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

2012 में भी गया था जेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि वासिद पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुका है। वर्ष 2012 में मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से उसका लॉन्ग टर्म वीजा नहीं बन पा रहा था, जिसके बाद उसने फर्जी कागजात का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों को बनवाने में किन स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव