World Television Premiere : अब टीवी पर दमदार हसी के ठहाके; जानें कब और कहाँ देखें 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' का प्रीमियर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। इस फिल्म के केंद्र में वही किरदार हैं, जिन्होंने इस शो को हर घर का हिस्सा बनाया है। चालाक एवं मौके का फायदा उठाने वाले विभूति नारायण मिश्रा, हमेशा परेशान रहने वाले मनमोहन तिवारी, भोली एवं प्यारी अंगूरी भाभी एवं समझदार अनीता भाभी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

इस कहानी में नए ट्विस्ट एवं और भी ज्यादा मस्ती जोड़ते हैं रवि किशन, मुकेश तिवारी एवं निरहुआ, जिनके किरदार इस दुनिया में नया हँगामा लेकर आते हैं। साथ ही हप्पू सिंह भी अपने अंदाज एवं कॉमिक टाइमिंग से इस कहानी को और मजेदार बनाते हैं। आसिफ शेख ने कहा, "एक दशक से ज्यादा वक्त से मैं भाबीजी यूनिवर्स का हिस्सा हूँ और इसे फिल्म के रूप में सामने आते देखना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। 

फिल्म में विभूति कई मुश्किल हालात में फंस जाते हैं और इससे मुझे अपना कॉमिक साइड और ज्यादा दिखाने का मौका मिला। यह अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा रहा।" निर्देशक शशांक बाली ने कहा, "सालों से 'भाबीजी घर पर हैं!' ने हर उम्र के दर्शकों के साथ अपने ह्यूमर, अपनेपन और किरदारों की वजह से एक खास जुड़ाव बनाया है।

फिल्म के साथ हमारा उद्देश्य यही था कि फैंस जिस जान और कॉमेडी को पसंद करते हैं, उसे बरकरार रखा जाए, लेकिन बड़े पर्दे के लिए कहानी का स्केल और ज्यादा बड़ा किया जाए। ट्रेलर थिएटर में आने वाली हँसी, अफरा-तफरी और बड़े लेवल के मजे की झलक देता है।

ये भी पढ़ें : 
सूरज बड़जात्या का 'प्रेम' नाम सुपरहिट, सलमान खान से आयुष्मान खुराना तक, 11 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहा राजश्री

संबंधित समाचार