'आखिरी सवाल' का प्रोमो रिलीज: आरएसएस के इतिहास को पर्दे पर लाएंगे संजय दत्त, जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। फिल्म 'आखिरी सवाल' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और लोग इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाई गई।
अब इस माहौल को और भी गंभीर और दिलचस्प बनाते हुए, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जो एक बड़ा और चुभता हुआ सवाल पूछता है, 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर क्या हुआ था? हालांकि देश में इस पर शायद ही कभी खुलकर चर्चा हुई है, लेकिन लगता है कि यह फिल्म 1992 की उन घटनाओं की बारीकी से पड़ताल करने वाली है।
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी फिल्म 'आखिरी सवाल' को निखिल नंदा ने प्रेजेंट किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 08 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें :
World Television Premiere : अब टीवी पर दमदार हसी के ठहाके; जानें कब और कहाँ देखें 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' का प्रीमियर
