Bareilly : अगले माह परसाखेड़ा में शिफ्ट होगा आरटीओ

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

नकटिया में अभी तक किराये के भवन में चल रहा है कार्यालय

बरेली, अमृत विचार। किराये के भवन में चल रहे आरटीओ कार्यालय को जल्द ही अपना भवन मिलने वाला है। परसाखेड़ा में बनाए जा रहे नए भवन का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम पूरा कराने के बाद 15 मई तक कार्यालय को परसाखेड़ा में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के पास शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

नकटिया में आरटीओ के मुख्य कार्यालय में आरटीओ और एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन के अलावा अन्य अधिकारी बैठते है। वहां पर गाड़ियों के परमिट, रजिस्ट्रेशन और प्रवर्तन के अलावा प्रशासनिक काम किए जाते है। ये आरटीओ कार्यालय किराये के भवन में है। विकास भवन के पीछे ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काम किए जाते है। आरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परसाखेड़ा में 1200 वर्ग मीटर में बने ऑफिस का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। 15 मई तक निर्माण एजेंसी हैंडओवर करेगी। जिसके बाद कार्यालय को पूरी तरह से परसाखेड़ा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए कार्यालय में ट्रांसपोर्टर कमिश्नर, आरटीओ प्रशासन, आरटीओ प्रवर्तन और एआरटीओ आदि के आफिस होंगे।

संबंधित समाचार