BSB Result 2026: बीएसबी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरिद्वार। भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कक्षा 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। इस वर्ष देशभर में बीएसबी संबद्ध विद्यालयों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर पर कुछ जरूरी जानकारी देकर जान सकते हैं। 

बीएसबी से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में अखिल भारतीय स्तर पर आचार्य कुलम, कुमारिकाता, असम की अश्मिता बसनेट ने 500 में 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि असम के ही आचार्यकुलम चिरांग के प्रियंम चक्रवर्ती ने 463 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड की एंजेल ने 462 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 

बोर्ड की कक्षा 12 में अखिल भारतीय स्तर पर पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड की मल्लिका दास ने 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जबकि पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड की प्रिया ने 474 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तृतीय स्थान पर इसी विद्यालय की अंशिका चौहान ने 473 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही, दोनो कक्षाओं के विषयवार परिणाम भी घोषित किए गए हैं। बीएसबी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बोर्ड ने विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की ओर से पांच से 29 मार्च तक देश भर में ये परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से बोर्ड ने तुरंत मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी। जिससे त्वरित गति से आए आज घोषित हुए। 

संबंधित समाचार