Stock Market Today: पश्चिम एशिया के संघर्ष के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से बाजारों में सकारात्मकता आई है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की खबरों से पश्चिम एशिया के संघर्ष के समाधान की उम्मीदें बरकरार रहने से भी बाजारों को समर्थन मिला। 

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 121.15 अंक की बढ़त के साथ 24,486 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। 

वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.99 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स सोमवार को मामूली 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। रियलटी सेक्टर का सूचकांक फिलहाल डेढ़ फीसदी से ज्यादा ऊपर है। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, धातु, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में भी अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और ट्रेंट के शेयर भी मजबूत बने हुए हैं। इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस के शेयर दबाव में दिख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: बढ़त के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज