काशी के अहिल्याबाई घाट पर टला बड़ा हादसा : पुलिस ने गंगा में डूब रहे 3 युवकों को सुरक्षित निकाला, जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को तुरंत बचा लिया। सभी तीनों युवक सुशांत, तपस और गौरव कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) के निवासी हैं। जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, आरक्षी कुमार गौरव ने बहादुरी और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घाट पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की। वाराणसी पुलिस काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सचेत करती है कि वे गहरे पानी में स्नान न करें।

ये भी पढ़ें : 

यूपी का नया ईको पार्क: गोरखपुर में कूड़े के पहाड़ को बना दिया पर्यटन स्थल, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण  

संबंधित समाचार