Bareilly: इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद आज से, चार गांव के 600 किसानों से मिली सहमति

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली हाईवे किनारे 126 हेक्टेयर में विकसित की जाने वाली इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू होगी। इस परियोजना के लिए तहसील बरेली के ग्राम रसूला चौधरी और तहसील मीरगंज के भिटौरा नौगंवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली और रहपुरा जागीर के 600 किसानों से सीधे भूमि क्रय की जाएगी। विशेष अभियान में बीडीए की टीमें किसानों से सहमति पत्र प्राप्त करेंगी, ताकि टाउनशिप के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह रामगंगा नगर परियोजना ने शहर के आवासीय विस्तार को नई दिशा दी थी, उसी तर्ज पर यह इंडस्ट्रीय टाउनशिप बरेली को ''इंडस्ट्रियल हब'' के रूप में पहचान दिलाएगी। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन. ए का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस टाउनशिप में विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। 

यहां चौड़ी सड़कों, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ उद्यमियों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। कहा कि यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप न सिर्फ बड़े निवेश आकर्षित होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना बरेली के आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। सरकार की नीति के अनुरूप तेजी से कार्य करते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि निवेशकों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।

 

संबंधित समाचार