Uttrakhand:डिजिलॉकर पर मिनटों में डाउनलोड होगी मार्कशीट, उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट कल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित करेगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। इस बार छात्रों के लिए खास सुविधा यह है कि वे अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से भी तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दर्ज होगी। डिजिलॉकर के जरिए मार्कशीट प्राप्त करना आसान है।

इसके लिए छात्र डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं। मोबाइल नंबर से लॉगिन कर ‘Education’ सेक्शन में जाकर UBSE Result/Marksheet लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है।इस सुविधा से छात्रों को समय की बचत होगी और उनकी मार्कशीट डिजिटल रूप में सुरक्षित भी रहेगी।

 

संबंधित समाचार