Uttrakhand: फुटकर फल विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मंडी समिति के सचल दल ने फल एवं सब्जियों में मुनाफाखोरी रोकने के उद्देश्य से रानीखेत रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विक्रेताओं को मूल्य नियंत्रण बनाए रखने और अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

मंडी सचिव साहिल अहमद ने कहा कि सभी फुटकर कारोबारी रविवार तक हर हाल में अपनी मूल्य सूची लगाएं, अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फल और सब्जियों के निर्धारित मूल्य न होने के कारण विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद मंडी प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

 मंडी सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि सभी फुटकर कारोबारी मंडी कार्यालय में आकर अपना लाइसेंस बनवाएं। बिना लाइसेंस के कारोबार करने वालों के खिलाफ मंडी अधिनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, सुरेंद्र सिंह और ललित पंत शामिल रहे।

संबंधित समाचार