प्रयागराज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: छिवकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, परिवर्तित मार्ग से होगा संचालन
लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने पहले ही कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की थी। अब परिवर्तित मार्ग से चलने वाली अनेक ट्रेनों को प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव भी दिया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।
रेलवे के अनुसार, 29 अप्रैल को चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस अब मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग से चलेगी। वहीं 30 को बलिया से चलने वाली 11072 एक्सप्रेस को जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-झांसी होते हुए बीना के रास्ते संचालित किया जाएगा।
इसी तरह अहमदाबाद-दरभंगा (15560), दरभंगा-अहमदाबाद (15559), गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (15018), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर (15017), रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (15267), पुणे-दरभंगा (11033) और अन्य कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाते हुए छिवकी स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
इसके अलावा दादर-बालिया, दादर-गोरखपुर, गोरखपुर-दादर, पुणे-बनारस, बनारस-पुणे, छपरा-दुर्ग, दुर्ग-छपरा, रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अहमदाबाद-पटना और पटना-अहमदाबाद जैसी ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन परिवर्तित रूट से करते हुए छिवकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि कार्य अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 29 अप्रैल को पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस को 90 मिनट देरी से चलाया जाएगा। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे दोनों जोनों में 120-120 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने यह जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें :
इटावा : चंबल सेंचुरी के जंगलों में दिखा बब्बर शेर का कुनबा, वायरल वीडियो से ग्रामीणों में दहशत, सर्च ऑपरेशन शुरू
