प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जारी रखने के निर्णय की सराहना, उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (पीएमजीएसवाई-III) को मार्च 2028 तक जारी रखने का निर्णय ग्रामीण भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा। इस योजना के अंतर्गत 83,977 करोड़ रुपये की लागत से गांवों को कृषि मंडियों, स्कूलों और अस्पतालों से जोड़ने वाली सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री केंद्रीय कैबिनेट की ओर से लिए गए जनहितकारी निर्णयों पर बोल रहे थे। उन्होंने इन निर्णयों को देश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। कहा कि 24,815 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश के 15 जिलों को कवर करने वाली रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। केशव मौर्य ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का भी स्वागत किया।

 

संबंधित समाचार