उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : हाईस्कूल में सौरभ और इंटर में वेदांत बने जिला टॉपर, अल्मोड़ा के मेधावियों का रहा शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा, अमृत विचार: उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में नव प्रभात बसभीड़ा चौखुटिया सौरभ कुमार ने 96 फीसदी लाकर प्रदेश में आठंवा और जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में आर्य इंटर कॉलेज देघाट के वेदांत पपनै 96.20 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में छठा स्थान और जिले में पहला स्थान बनाया है।
शनिवार को जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 24 होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में सौरभ कुमार के अलावा विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा अल्मोड़ा की आरुषी बनौला ने 95.40 फीसदी अंको के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि सरस्वती विविआईसी ताड़ीखेत के नीरज पपनै ने 94.20 फीसदी अंकों के साथ राज्य की मेरिट सूची में 17 वां और जिले में तीसरा स्थान बनाया।
वहीं, इंटर में वेदांत के अलावा विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के प्रियांशु पाठक ने 95.40 फीसदी अंकों के साथ राज्य की मेरिट सूची में 10 वां और जिले में दूसरा स्थान बनाया। जबकि इसी विद्यायल के राहुल रौतेला ने 94.80 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा और राज्य में 13 वां स्थान प्राप्त किया है। छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई। दूरस्थ क्षेत्रों के भी विद्यार्थियों ने श्रेष्ठता सूची में नाम दर्ज करवाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
राइंका कमलेश्वर का शानदार रहा परीक्षा फल
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय के मनीष स्यूनरी ने 426 और इंटर में अर्चना आर्या ने 389 अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान बनाया। वहीं, हाईस्कूल में तुषार डंगवाल ने 423 अंको के साथ दूसरा, हिमानी ने 353 अंकों के साथ तीसरा स्थान बनाया। जबकि इंटर में जिया मेहता ने 360 और पलक डंगवाल 357 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह बिष्ट, विपिन चन्द्र पंत, आनन्द सिंह डंगवाल, एस गीता भाकुनी, हरीश राम, संगीता पंत, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ इन्द्रा बिष्ट, डॉ चन्द्र प्रकाश बिष्ट, मोहन चन्द्र भट्ट आदि ने खुशी जताई।
हाईस्कूल टॉपर
मेरिट में रैंक नाम स्कूल प्रतिशत अंक
08 सौरभ कुमार नव प्रभात बसभीड़ा चौखुटिया 96
11 आरुषी बनौला विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा 95.40
17 नीरज पपनै सरस्वती विविआईसी ताड़ीखेत 94.20
18 दीपा जीआईसी जौरासी चौखुटिया 94.00
18 नेहा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दन्या 94.00
19 उमंग बिष्ट विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा 93.80
20 दीपांशु गैलाकोटी जीआईसी आलासल्पड़ 93.60
22 तनुज तिवारी विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा 93.20
23 कनिका जोशी विजडम कॉन्वेंट चौखुटिया 93.00
25 निखिल गुरुरानी विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा 92.60
25 लक्ष्य रावत सिटी मॉन्टेसरी रानीखेत 92.60
25 हिमानी पपनै बाल विकास विमं भाटकोट 92.60
इंटरमीडिएट टॉपर
मेरिट में रैंक नाम स्कूल प्रतिशत अंक
06 वेदांत पपनै आर्य इंटर कॉलेज देघाट 96.20
10 प्रियांशु पाठक विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा 95.40
13 राहुल रौतेला विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा 94.80
17 गार्गी बिष्ट आर्या इंटर कॉलेज देघाट 94.00
18 सानिया बिष्ट बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम 93.80
18 भावना जोशी जीआईसी खेती अल्मोड़ा 93.80
20 आयुष अधिकारी विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा 93.40
20 धनंजय भट्ट विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा 93.40
21 पिंकी आर्या जीआईसी बेरगांव अल्मोड़ा 93.20
22 प्रियांशु गैड़ा विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा 93.00
24 साहिल आर्या जीआईसी लोधिया अल्मोड़ा 92.60
25 गौतम कनवाल विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा 92.40
