Bareilly:फर्जी दस्तावेजों पर बेच डाली लाखों की जमीन , 11 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। पैतृक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीलीभीत तहसील सदर में तैनात एसडीएम के पेशकार की पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खलीलपुर रोड निवासी हरिओम शर्मा पुत्र अशर्फी लाल ने बताया कि पस्तोर गांव में उनकी पैतृक जमीन है। उनके सह खातेदार अनिल शर्मा, निवासी नरेला (दिल्ली) ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन संजय रॉयल पार्क, पीलीभीत निवासी सुगंध मौर्य पत्नी नरेश मौर्य को बेच दिया। नरेश मौर्य तहसील सदर में पेशकार है। 

विरोध करने पर जमीन में जिंदा दफना देने की धमकी दी गई। जमीन वापस करने के एवज में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अनिल शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, राम सिंह, सूरज प्रकाश, सुधीर कुमार, संतोष यादव, राजू, सुगंध मौर्य, चंद्र सेन और लोकेश मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

 

संबंधित समाचार