आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, कोलकाता करेगा पहले बल्लेबाजी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 38वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रिभष पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद पंत ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। सिद्धार्थ की जगह लिंडे दल में शामिल हैं। हमारे दल में काफ़ी लीडर हैं और हम मिलकर हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे ख़ासकर विश्वास है कि हम यहां से टर्न अराउंड कर सकते हैं। 

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। हमारे लिए यह ज़रूरी है कि हम एक यूनिट के तौर पर कैसे खेलते हैं। गेंदबाज़ी यूनिट ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए हम चाहते थे कि बल्लेबाज़ी यूनिट को मौक़ा दिया जाए और वह खुलकर खेलें। ब्रेक के दौरान हमने इसी पर विचार किया कि हमें कहां सुधार करने की ज़रूरत है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफ़र्ट, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी। 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन ख़ान और जॉर्ज लिंडे।  

संबंधित समाचार