प्रकृति के पक्के संरक्षक हैं सिक्किम के लोग' .... 50वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम में स्वच्छता और सौंदर्य तथा राज्य के लोगों की सौम्यता की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्य में अवसंरचना सुविधाओं के विकास को पूरी प्राथमिकता दे रही है। मोदी राज्य के 50 स्थापना दिवस समारोह के समापन के अवसर पर पूर्वाह्न यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा,"एक सबसे अच्छी बात मुझे पूरे रास्ते भर दिखाई वह थी, सिक्किम की सड़कों की स्वच्छता... दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं.. वायु में भी स्वच्छता, सड़कों पर भी स्वच्छता.. सिक्किम के आप लोग प्रकृति के पक्के संरक्षक हैं.. आप सिक्किम के सच्चे दूत हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा,"हम सिक्किम के संपर्क सुविधाओं और यहां अवसंरचना पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। बीते वर्षों में यहां सैकड़ो किलोमीटर हाईवे का निर्माण हुआ है। गांव-गांव तक सड़कों को पहुंचाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।"
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को सस्ता इलाज सुलभ कराने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दे रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने आयुष्मान योजना और इसके तहत के तहत 70 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए मुफ्ती इलाज की सुविधा तथा जेनेरिक दावों के लिए जन औषधि केंद्र योजना का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती का सिक्किम का मॉडल देश के लिए प्रेरणा है और सिक्किम की जीवन शैली, सिक्किम के संकल्प देश के भविष्य के सपने का हिस्सा बन चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम में बहुत संभावना है। यहां की एक संभावना खेल को के क्षेत्र में है यहां के युवाओं ने खेलकूद के मैदान पर अपनी क्षमता और प्रतिभा को साबित किया है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार खेलो इंडिया और ऐसे कई कार्यक्रमों के साथ देशभर में खेलकूद को प्रोत्साहित करने और सुविधाएं बढ़ाने का कार्यक्रम चल रही है।
उन्होंने कहा कि सिक्किम ने अपनी विकास यात्रा में प्रगति की है सिक्किम और तेज गति से आगे बढ़े विकसित भारत के सपने को गति दे हमें इसके लिए मेहनत करनी है हमें सिक्किम को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। श्री मोदी ने कहा कि सिक्किम के पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था राज्य की एक बड़ी ताकत है। यह राज्य देश के कुल क्षेत्र का केवल एक प्रतिशत है पर यह भारत की वानस्पतिक विविधताओं के एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है राज्य में पक्षियों की 500 प्रजातियां पाई जाती हैं।
यहां 700 प्रकार की तितलियां, और कंचनजंगा की भव्य चोटिया दिखती हैं। राज्य प्राकृतिक सौंदर्य की छठ विकर्ता है सिक्किम दर्शकों को अभिभूत करता है और उन्हें यहां बार-बार आने के लिए आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि सिक्किम और पूर्वोत्तर हमारे लिए केवल देश का एक हम हिस्सा ही नहीं है बल्कि यह भारत की अष्ट लक्ष्मी है। इसीलिए सरकार ने एक्ट ईस्ट की नीति पर काम शुरू किया है और पूर्वोत्तर में (एक्ट फास्ट) और अधिक तेजी से काम करने का संकल्प भी लिया है।
PM मोदी ने सिक्किम में लड़कों-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला
सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों एवं लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इसे ''ऊर्जा देने वाला'' सत्र बताया। मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
7.jpg)
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर कहा, ''गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है।
6.jpg)
इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा।''
6.jpg)
मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसकी पृष्ठभूमि में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है।
6.jpg)
प्रधानमंत्री सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में शामिल होंगे और 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
