यूपी : सोशल मीडिया पर रीलबाजी से भौकाल टाइट करने वाले पुलिसवालों के लिए नई पॉलिसी, वर्दी में पोस्ट पर पाबंदी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : यूपी पुलिस की वर्दी में धाकड़, दबंग और भौकाली अंदाज वाली रील्स खूब वायरल होती हैं। सिपाहियों से लेकर इंस्पेक्टर तक में रील्स के जरिये जलवा टाइट करते देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के लाखों में फॉलोवर्स हैं। उनके रीलबाजी के अंदाज पर अक्सर प्रशंसा और आलोचना दोनों देखने को मिलती है। प्रश्न भी उठते हैं कि क्या ड्यूटी के दौरान पुलिसवालों को रील्स बनानी चाहिए?  

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इसका संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि सख्ती के साथ गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। आगरा पुलिस की नई पॉलिसी के तहत ड्यूटी के दौरान या खाकी वर्दी में रीलबाजी, भौकाली पोस्ट पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान, कार्यस्थल, थाना, कार्रवाई या पुलिस लाइंस के वीडियो शूट करके रील्स नहीं बनाई जाएगी। 
 
शूटिंग, मॉकड्रिल, हथियारों के प्रदर्शन की फोटो-रील भी पोस्ट नहीं करेंगे। ऐसा करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीआईपी दौरे के पोस्ट भी नहीं 

आगरा पुलिस ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सहायक पुलिस आयुक्त स्तर से नीचे का कोई भी सहकर्मी मीडिया में बयान नहीं देगा। मीडिया सेल द्वारा अप्रूव प्रेस नोट ही शेयर करेंगे। इतना ही नहीं किसी वीआईपी दौरे के दौरान पुलिसकर्मी वीडियो, फोटो या रील सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे, न ही किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करेंगे। इसके लिए शासन से अनुमति लेनी होगी। ट्रोलिंग पर भी सख्ती से रोक है। 

आगरा के डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया की नई पॉलिसी तैयार की गई और सभी इसका पालन करेंगे। कोई पुलिसकर्मी पॉलिसी का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें :
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: छिवकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, परिवर्तित मार्ग से होगा संचालन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

चिन्नास्वामी में RCB का 'विराट' धमाका: गुजरात को रौंदकर बनाया जीत का ऐतिहासिक अर्धशतक, MI-CSK के स्पेशल क्लब में एंट्री
फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता खत्म : सरकारी केंद्रों की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान, एक दिन में पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद
लखनऊ के पानदरीबा से पकड़ी गई उज्बेकिस्तानी महिला : पासपोर्ट-वीजा नहीं, पता चला दूसरा नाम, नहीं मिले कोई दस्तावेज
AAP का राज्यसभा में 'पावर सरेंडर':स्वाति मालीवाल के विवाद से लेकर राघव चड्ढा तक... जानें कैसे टूटा आम आदमी पार्टी का तैयार प्लॉट?
भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता रोजगार के नए अवसर देगा : जसवंत सिंह