EPFO की 'प्रयास' पहल, यूपी के जिलों में सेवाकाल के अंतिम दिन ही मिल गए पीपीओ

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी में ''निधि आपके निकट 2.0'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिकायतों के समाधान के साथ-साथ ''निष्क्रिय खाते'' और लंबित कानूनी मामलों के निस्तारण किया गया।

शिविरों में ऐसे खातों की पहचान की गई जो लंबे समय से निष्क्रिय थे। नियोक्ताओं और सदस्यों को इन खातों की धनराशि को वर्तमान खातों में स्थानांतरित करने अथवा आहरण के लिए जागरूक किया गया जिससे सदस्यों की जमा पूंजी उन्हें मिल सके।

ईपीएफओ ने उन सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जिनके मामले जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (डीसीडीआरएफ) और अन्य जिला न्यायालयों में लंबे समय से लंबित थे।

लखनऊ जिले के कैंप में पहुंचे सदस्य राम भवन यादव के वर्षों से लंबित प्रकरण का समाधान किया गया। ईपीएफओ की इस संवेदनशीलता की सराहना सदस्य ने की।

इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को संगठन की ''प्रयास'' पहल के तहत उनके सेवाकाल के अंतिम दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) द्वारा प्रदान दिए गए।

शिविरों में 77 शिकायतों में से 53 का त्वरित समाधान किया गया। जबकि शेष को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए चिह्नित किया गया।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में महिलाओं के लिए सुरक्षित होंगे कार्यस्थल, जानें क्या है सरकार का नया 'पॉश' प्लान

संबंधित समाचार