Stock Market Closed : बिकवाली के दबाव में लुढ़के प्रमुख सूचकांक , नकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट में शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का हाल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बैंकिंग और आईटी सेक्टरों में बिकवाली के दबाव में प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 416.72 अंक (0.54 प्रतिशत) गिरकर 76,886 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 97 अंक यानी 0.40 फीसदी नीचे 23,995.70 अंक पर बंद हुआ। डॉलर की तुलना में रुपये में 40 पैसे से ज्यादा की गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हुई है। 

बड़ी कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों के सूचकांकों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.42 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बैंकिंग, वित्त, आईटी और ऑटो सेक्टरों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। तेल एवं गैस, धातु और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडिगो और मारुति सुजुकी के शेयर ढाई फीसदी से अधिक लुढ़क गये। 

भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अल्ट्राटेक सीमेंट में डेढ़ से दो प्रतिशत तक की गिरावट रही। इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत तक टूटे। एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में डेढ़ प्रतिशत के आसपास तेजी रही। टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी ऊपर रहे। 

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Closed : शेयर बाजार में लौटी तेजी.... 639 अंक चढ़ा सेंसेक्स, इन कंपनियों के शेयर में आई लिवाली 

संबंधित समाचार