बाराबंकी : ईसीसीई एजुकेटर के लिए 105 अभ्यर्थियों ने कराया सत्यापन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग बाराबंकी में 160 ईसीसीई एजूकेटर पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयन की प्रक्रिया के तहत तीन दिवसीय अभिलेख सत्यापन कार्य कम्पोजिट विद्यालय बड़ेल में मंगलवार से शुरू हुआ। सेवायोजन पोर्टल से रैण्डमाइजेशन के आधार पर चयनित 480 अभ्यर्थियों को तीन चरणों में बुलाया गया है। प्रथम दिन 160 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 105 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया, जबकि 67 अभ्यर्थी अन्य जनपदों के थे। 

सत्यापन कार्य प्राचार्य डायट गनेशपुर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं ईएमआईएस इंचार्ज शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि चयनित ईसीसीई एजूकेटर को 160 को-लोकेटेड परिषदीय विद्यालयों में बालवाटिका के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किया जाएगा।

 इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जैनेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार श्रीवास्तव, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज कुमार वर्मा, आशुलिपिक राहुल शुक्ला, सहायक अध्यापक राजेन्द्र सिंह, ऋषि टण्डन, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष त्रिवेदी, ऋषि कुमार वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, मनीष मौर्या, ईसीसीई एजूकेटर अंकित वर्मा, मानसी वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार