Stock Market Today: आईटी कंपनियों, निजी बैंकों के शेयर लुढ़के, सूचकांकों में गिरावट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज तथा अन्य आईटी और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के दबाव में बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 253.99 अंक नीचे 79,019.34 अंक पर खुला। इसके बाद इसकी गिरावट बढ़ गयी और खबर लिखे जाते समय यह 749.82 अंक (0.95 प्रतिशत) टूटकर 78,523.51 अंक पर था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 105.75 अंक फिसलकर 24,470.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 196.05 अंक यानी 0.80 प्रतिशत गिरकर 24,380.55 अंक पर रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मंगलवार को जारी वित्तीय परिणामों में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नुकसान की बात सामने आने से कंपनी का शेयर आज नौ प्रतिशत लुढ़क गया है। 

कंपनी को गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की मुख्य वजह विदेश में एक पुराने कर मामले में 5,733 करोड़ रुपये का भुगतान रहा। इसी मामले में वह 703 करोड़ रुपये का भुगतान पहली तीन तिमाहियों में कर चुकी है। आईटी सेक्टर के बाद बाजार पर सबसे अधिक दबाव बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों ने बनाया। 

निजी बैंकिंग कंपनियों में बिकवाली हावी रही जबकि सार्वजनिक बैंकिंग कंपनियों में लिवाली देखी गयी। स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों में भी गिरावट है। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में निवेशकों ने विश्वास दिखाया है। कुल मिलाकर वृहत बाजार में धारणा सकारात्मक है। 

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर नौ प्रतिशत के करीब लुढ़क गया है। टेक महिंद्रा और इंफोसिस में दो से ढाई प्रतिशत तक की गिरावट है। आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बीईएल के शेयर भी एक फीसदी से अधिक नीचे बने हुए हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर और एनटीपीसी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: पश्चिम एशिया के संघर्ष के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ विश्वविद्यालय की अनूठी पहल: एस्ट्रोफिजिक्स और भगवद गीता के पाठ्यक्रमों को मंजूरी, नए सिलेबस में विज्ञान और संस्कार का मेल
अलीगढ़ की शेखा झील को मिला अंतरराष्ट्रीय महत्व का दर्जा, सीएम योगी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की बड़ी जीत
GGIC, केडी सिंह स्टेडियम और एलयू बना चैंपियन: खेलो इंडिया महिला लीग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
पीएम कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद: वाराणसी में सीएम ने की समीक्षा, महिला सम्मेलन पर खास फोकस
LSG vs RR Head To Head: लखनऊ के नवाबों से भिड़ेंगे राजस्थान के रजवाड़े, ध्रुव जुरैल ने जीत के लिए भरी हुंकार, मार्करम का भरोसा ..जल्द लौटेगी लय