Stock Market Today: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का हाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता के ठप होने के बीच कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी पूंजी की निकासी और एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर रुझान ने भी बाजारों को कमजोर किया। 

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 532.83 अंक टूटकर 77,983.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 175.75 अंक फिसलकर 24,202.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। केवल सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.36 प्रतिशत चढ़कर 103.3 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,078.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 0.95 प्रतिशत और निफ्टी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: आईटी कंपनियों, निजी बैंकों के शेयर लुढ़के, सूचकांकों में गिरावट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान 

संबंधित समाचार