UP Tourism: यूपी के 39 स्मारकों के संरक्षण को मंजूरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। पर्यटन विभाग की स्थायी समिति की बैठक में राज्य के 41 स्मारकों को संरक्षण में लेने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई, इनमें से 39 को मंजूरी दे दी गई। वर्तमान में प्रदेश में 278 स्मारक संरक्षित हैं और 2027 तक यह संख्या 300 करने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन निदेशालय में मंगलवार को प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पर्यटन स्थायी समिति ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि भविष्य में विभाग का विशेष जोर अनुभवात्मक (एक्सपीरियंशल) पर्यटन पर रहेगा, ताकि पर्यटक प्रदेश में अधिक समय तक ठहरें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि पिछले वर्षों में पर्यटन बजट में 22 गुना वृद्धि हुई है। बैठक में झांसी, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने कनेक्टिविटी, हेली सेवा, वाटर स्पोर्ट्स, जंगल सफारी और स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

ये भी पढ़ें : 
निवेशकों के लिए सुनहरा मौका ..... गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योग लगाने पर खर्च होगा कम, मिल रही बड़ी छूट और सब्सिडी

संबंधित समाचार