Bareilly: तौकीर रजा के करीबी पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप
बरेली, अमृत विचार। बरेली बवाल में जेल में बंद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।
भगवा ए हिंद फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में की गई शिकायत में कहा है कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी रिश्तेदार ने आपराधिक इतिहास छुपाते हुए दूसरे नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया है जिससे वह कई इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुका है।
जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। हालंकि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यालय में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
