Bareilly:मौलाना तौफीस का ऑडियो वायरल, सिर की चोट से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे ट्रैक किनारे मृत हालत में मिले बिहार के मौनाला तौसीफ की मौत का मामला गर्माता जा रहा है। वायरल हुई ऑडियो के अनुसार तौसीफ का ट्रेन में झगड़ा हुआ और वह अपनी पत्नी से शाहजहांपुर पुलिस को फोन करने मदद की बात कह रहे थे। वहीं, पीएम रिपोर्ट के अनुसार,मौलाना की मौत मौत सिर में चोट लगने और अधिक खून बहने से हुई है।

मौलाना तौसीफ रज़ा मजहरी बिहार मं किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, वह बरेली में 24-25 को आयोजित उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह ट्रेन से किशनगंज लौट रहे थे। आरोप है कि जब ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची, तो जनरल डिब्बे में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ लूटपाट की कोशिश की, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

 शुक्रवार से उनकी एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें वह अपनी पत्नी से बात करते हुए ट्रेन में मारपीट होने की बात कहते हुए शाहजहांपुर पुलिस को फोन करने की बात कह रहे है। इसी बीच यह भी बताया जा रहा है कि ट्रेन में उनकी गला घोटकर हत्या के बाद शव को बाहर फेंका गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तौफीस की मौत सिर में चोट लगने के बाद अधिक रक्त बहने के कारण हुई है।

 

संबंधित समाचार