आईपीएल 2026 : चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस महज चार अंक से तालिका में नौंवे स्थान पर है और उसने अंतिम एकादश में रघु शर्मा को शामिल किया। वहीं सीएसके ने रामकृष्ण घोष और प्रशांत वीर को गुरजपनीत सिंह और अकील हुसैन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

 

संबंधित समाचार