30 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज तकनीकी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। गैजेट्स पर धन खर्च हो सकता है। किसी उलझे हुए मामले में मध्यस्थता करनी पड़ सकती है।

वृष- आज पुराने कर्जों को चुकाने के लिए का दिन सही है। विदेश से जुड़े कार्यों में गति आएगी। घर में किसी मांगलिक आयोजन की चर्चा होगी।

मिथुन - आज आपकी कल्पना शक्ति बढ़ी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। संतान की सेहत में सुधार होगा।

कर्क- आज करियर में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी सम्मान दिलाएगी।

सिंह- आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा से व्यापारिक लाभ के योग हैं। मार्केटिंग के लोगों को बड़ा टार्गेट मिल सकता है।

 
कन्या- आज गुप्त धन या बीमा से लाभ होने की संभावना है। किसी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नए सिरे से रिश्तों की शुरुआत करेंगे।

तुला- आज का दिन व्यापार में साझदारी के लिए निर्णायक साबित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक-  आज कानूनी अड़चनें दूर होंगी। व्यर्थ की चिंता छोड़कर काम पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा।

धनु- आज प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
 
मकर- आज प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से बड़ा मुनाफा होगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ- आज साहस और पराक्रम के बल पर कठिन लक्ष्य हासिल करेंगे। संचार माध्यमों से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मीन- आज बैंक और फाइनेंस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

 

 

संबंधित समाचार