Bareilly:शादी से तीन दिन पहले दुल्हन पड़ोसी संग फरार...नकदी-जेवर भी ले गई साथ

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शादी से तीन दिन पहले एक युवती पड़ोसी युवक के साथ चली गई। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने पड़ोसी युवक,उसके परिजन और दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह 29 अप्रैल को होना था। इसके लिए सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान व 5 लाख रुपये नकद रखे थे। 26 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में गई थी। 27 अप्रैल को छोटी बेटी ने फोन करके बताया कि दीदी घर पर नहीं है।

जेवर और नकदी भी गायब है। शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले अमन के घर पर गए तो ताला लगा था। महिला ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तो पता लगा कि अमन ही बेटी को ले गया है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार