जेवर से कब शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, मुख्य सचिव ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सितंबर-अक्टूबर तक तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल, इसी साल शुरू होंगी विदेश उड़ानें मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 27वीं बोर्ड की बैठक, निदेशक मंडल में दो नए सदस्यों को मंजूरी

लखनऊ, अमृत विचार: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मंगलवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 27वीं बोर्ड बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण एवं फिनिशिंग कार्य सितंबर–अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू करने की योजना है।

लोक भवन में आयोजित बैठक में जेवर एयरपोर्ट पर घरेलू (डोमेस्टिक) और कार्गो सेवाओं के संचालन की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के निदेशक मंडल में दो नए सदस्यों को भी मंजूरी दी गई। इनमें नागरिक उड्डयन निदेशक निखिल टी. फुंडे और वित्त विभाग की सचिव संदीप कौर शामिल हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं और घरेलू, कार्गो तथा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के संचालन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) आलोक कुमार, ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) आलोक कुमार, ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  : 
अयोध्या के लता मंगेशकर चौराहे से राम मंदिर तक लगेगी कैनोपी, धूप-बारिश से राहत; लेफ्ट फ्री जोन पर भी चर्चा

 

 

 

संबंधित समाचार