करेंट अफेयर्स
- हाल ही में न्यायमूर्ति लीसा गिल ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित किया गया था। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने 25 अप्रैल को जस्टिस गिल को शपथ दिलाई। जस्टिस गिल ने जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर की जगह ली है, जो 24 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए।
- हाल ही में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता नई दिल्ली के भारत मंडपम में हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री माननीय टॉड मैक्ले ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते को दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम के रूप में देखा जा सकता है। इसका उद्देश्य व्यापार बाधाओं को दूर करना, बाजार तक पहुंच में सुधार करना और दीर्घकालिक आर्थिक अवसर पैदा करना है।
- हाल ही में भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि नीति आयोग ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के लिए एक नई दो-चरणों वाली रणनीति पेश की है। डीपीआई का यह नया चरण 2047 तक देश को $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखता है। इस रोडमैप का शीर्षक ‘DPI@2047: The Roadmap to Prosperity’ है, जो यह बताता है कि कैसे डिजिटल सिस्टम अलग-अलग क्षेत्रों में समावेशी विकास, इनोवेशन और उत्पादकता को बढ़ावा देंगे। इस विज़न का लक्ष्य प्रति व्यक्ति आय को $18,000 तक पहुंचाना भी है, जो बड़े पैमाने पर आर्थिक सशक्तिकरण का संकेत देता है।
- हाल ही में भारत के क्रिकेट दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह उपलब्धि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हासिल की।
