Bareilly : बीआईयू की डॉ. सुम्बुल खान को मिला बेस्ट सीनियर फैकल्टी अवॉर्ड
पुडुचेरी की नोवेल रिसर्च एकेडमी ने फिजियोथेरेपी में योगदान के लिए चुना
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बीआईयू) के एलाइड और हेल्थकेयर साइंसेज संकाय की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. सुम्बुल खान को प्रतिष्ठित ''बेस्ट सीनियर फैकल्टी अवॉर्ड 2025–26'' से नवाजा गया है। पुडुचेरी स्थित नोवेल रिसर्च एकेडमी द्वारा डॉ. खान को यह सम्मान फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शिक्षण, उच्च स्तरीय शोध और शैक्षणिक जगत में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
डॉ. सुम्बुल की इस सफलता पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय के शोध और गुणवत्तापरक शिक्षा के संकल्प को और सशक्त बनाती हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान हमारे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और संकाय सदस्यों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। डॉ. सुम्बुल खान की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में भविष्य संवार रहे छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
