करेंट अफेयर्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

n हाल ही में भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिएप्रज्ञानामक उन्नत उपग्रह इमेजिंग प्रणाली को शामिल किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित इस प्रणाली को गृह मंत्रालय (एमएचए) को सौंप दिया गया है। यह प्रणाली सुरक्षा एजेंसियों के लिए वास्तविक समय की निगरानी और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगी।

n हाल ही में रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और रूस ने अप्रैल 2026 में पारस्परिक रसद विनिमय समझौते (आरईएलओएस) को लागू किया। मूल रूप से इस पर फरवरी 2025 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह समझौता दोनों देशों को एक-दूसरे के सैन्य अड्डों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों तक पहुंच के साथ-साथ सैनिकों और संसाधनों की तैनाती की अनुमति देता है। यह कदम द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने और भारत की वैश्विक रणनीतिक पहुंच को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेष रूप से आर्कटिक जैसे उभरते क्षेत्रों में।

n हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कूटनीतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है, क्योंकि पूर्व राजनेता इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं और पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से आते हैं। उनकी नियुक्ति से भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।

n  हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेट को नया रूप देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उसने रवांडा में पहली महिला टी-20 इंटरनेशनल चैलेंज ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ किया है। यह टूर्नामेंट 18 अप्रैल से रवांडा के किगाली में शुरू होगा। यह पांच देशों का टूर्नामेंट है, जो उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को एक साथ लाता है और इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बहुमूल्य अंतर्राष्ट्रीय अनुभव और प्रतिस्पर्धा प्रदान करना है।

संबंधित समाचार