ऑनलाइन हाजिरी में फिसड्डी जिलों में अयोध्या भी शामिलः महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिए कड़े निर्देश, नहीं सुधार तो बीएसए पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : परिषदीय विद्यालयों में ऑन लाइन हाजिरी को लेकर शासन की ओर से की गई समीक्षा में प्रदेश के 20 फिसड्डी जिलों में अयोध्या का नाम भी दर्ज हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने गुरुवार को गहरा आक्रोश जताते हुए सुधार के लिए चेतावनी दी है। यदि अगले माह सुधार नहीं हुआ तो बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है।

महानिदेशक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति प्रतिदिन डिजिटल पंजिका के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। इसके बावजूद लापरवाही हो रही है। सभी बीएसए को खंड शिक्षा अधिकारियों को बैठक कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने बताया कि निर्देश मिला है खंड शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है। सभी प्रधानाध्यापकों को अलग से नोटिस जारी की जा रही है।

संबंधित समाचार