नोटिस बोर्ड: 4 मई तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए अहम तिथियां घोषित की हैं। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सतेंद्र बाबू के अनुसार, सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को असाइनमेंट 2 मई तक अध्ययन केंद्रों पर जमा करने होंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 5 अप्रैल से जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित छात्र भी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म भरने पर 1200 रुपये विलंब शुल्क लगेगा, जबकि परीक्षा शुल्क 150 रुपये प्रति प्रश्नपत्र तय किया गया है।
रोजगार मेला का आयोजन
- कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 5 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर गढ़वाल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे शुरू होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स समेत 10-12 कंपनियां शामिल होंगी। करीब 700-800 पदों पर भर्ती की संभावना है। हाईस्कूल से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
