Bareilly : सिटीजन फीडबैक में प्रदेश में दूसरे नंबर पर चमका बरेली

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

लखनऊ के बाद बरेली का जलवा, आगरा-वाराणसी समेत कई महानगर पिछड़े

48 हजार से अधिक नागरिकों ने दर्ज कराया फीडबैक, लखनऊ को दे रहा टक्कर निगम का दावा-जनता के सहयोग से बरेली को देश के शीर्ष पर ले जाने की तैयारी

बरेली, अमृत विचार। स्वच्छता के मोर्चे पर बरेली ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए चल रहे ''''सिटीजन फीडबैक'''' अभियान में बरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है। पहने नंबर पर लखनऊ आया है। बरेली से आगरा, कानपुर और वाराणसी जैसे बड़े महानगर भी पीछे छूट गए हैं। अधिकारियेां का कनहा है कि शहर की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक चले जागरूकता अभियानों का असर नतीजों में देखने को मिला है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इस सफलता की सबसे बड़ी कड़ी बरेली के लोगों का डिजिटल जुड़ाव रहा है। सर्वेक्षण के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ 54,276 फीडबैक के साथ शीर्ष पर काबिज है। जबकि जनपद को कुल 48,956 फीडबैक प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 37,595 लोगों ने ''''स्वच्छता ऐप'''' के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, 11,361 लोगों ने वेब पोर्टल के माध्यम से फीडबैक साझा किया। कहा बरेली ने अपनी इस यात्रा में आगरा और कानपुर जैसे बड़े नगर निगमों को भी पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में पहले स्थान के लिए मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

टॉप-5 जनपदों की स्थिति

स्थान जनपद कुल फीडबैक काउंट
पहला लखनऊ 54,276
दूसरा बरेली 48,956
तीसरा आगरा 46,570
चौथा कानपुर नगर 44,250
पांचवां वाराणसी 37,297

संबंधित समाचार