Bareilly : सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव सम्पन्न, राजीव शिंघल के सिर सजा ताज
राजीव शिंघल ने एक बार फिर से निर्विरोध अध्यक्ष हुए निर्वाचित
बरेली, अमृत विचार। सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की वार्षिक आम सभा का आयोजन गुरुवार को स्टेशन रोड एक होटल में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित हुई।
चुनाव अधिकारी और पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों को नामांकन प्रक्रिया व प्रत्याशियों की स्थिति से अवगत कराया। 17 कार्यकारिणी सदस्यों के चयन की घोषणा की गई। जबकि कुछ सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लिया। सभा में राजीव शिंघल को दोबारा से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर एसके सिंह, सचिव पद पर शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल अग्रवाल और संयुक्त सचिव पद पर अभिनव कटरू व सीए क्षितिज टंडन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी के 11 सदस्यों में पुनीत सक्सेना, अमित अग्रवाल, तुषार गोयल, अजय शुक्ला, संदीप टंडन, मुनीश मित्तल, आलोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रशांत गोयल, रोशन अग्रवाल और संदीप टंडन शामिल रहे। अध्यक्ष राजीव शिंघल ने पूर्व वर्षों की गतिविधियों जैसे सेमिनार, क्रिकेट मैच, रक्तदान शिविर और त्योहारों पर आयोजित कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी इन्हें और भव्य रूप से आयोजित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि कार्यकारिणी संगठन को नई उर्जा के साथ और उचाइंयों तक लेकर जाएगी।
सरकारी योजनाओं और निवेश पर दिया गया जोर
नवनिर्वाचित सचिव शरद अग्रवाल ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चैम्बर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना प्राथमिक लक्ष्य होगा। उन्होंने उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। सचिव अल्पित अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश में बनते अनुकूल औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में पूर्व अध्यक्ष एवं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, किशोर कटरू, राजेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरुण बाधवानी, राजेश तनेजा, अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पीयूष कुमार अग्रवाल, पुनीत सक्सेना, रवि अग्रवाल, पवन मित्तल, सुनीत मूना, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, शेखर अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, अजय शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
