झांसी में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, आठ करोड़ के डिजिटल लेनदेन का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

झांसी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके मोबाइल फोन पर आठ करोड़ रुपये से अधिक के डिजिटल लेनदेन का पता चला है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीपरी बाजार पुलिस थाने की एक टीम ने महेंद्रपुरी कॉलोनी में एक घर पर छापा मारा और अंशुमन (40) और अभिषेक पाठक (31) को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने कहा, ''आरोपी परिसर से सट्टेबाजी गिरोह का संचालन कर रहे थे और आईपीएल मैचों के विभिन्न पहलुओं जैसे विकेट, रन और ओवर पर दांव लगा रहे थे।''

पुलिस ने कहा कि उनके पास से बरामद किए गए चार मोबाइल फोन में 8.05 करोड़ रुपये से अधिक के डिजिटल सिक्कों से जुड़े ऑनलाइन लेनदेन दिखाया गया है, साथ ही 5,000 रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई है। 

सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से जुड़े नौ बैंक खातों में मौजूद लगभग 1.80 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि वे पठोरिया निवासी रवि कुशवाह नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जिसे मुख्य दलाल माना जाता है और फिलहाल वह फरार है। उन्होंने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। 

ये भी पढ़ें :
सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'खुद खरीदकर खाने वाले ही समझते हैं महंगाई का दर्द'

संबंधित समाचार