सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए ऑलराउंडर अंबरीश, चोटिल हुए शिवम माही की लेंगे जगह
दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को चोटिल खिलाड़ी शिवम माही की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी मैचों के लिए आर एस अंबरीश को अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ''दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज मावी ग्रोइन चोट के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं।
''ऑलराउंडर अंबरीश इस साल की शुरुआत में विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वह इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे जिसमें उनके नाम 11 विकेट थे। अंबरीश दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद में 30 लाख रुपये में शामिल होंगे।
