बदायूं : पत्नी से विवाद के बाद पेड़ के नीचे मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला निवासी रमेश का गुरुवार शाम पत्नी से हुआ था विवाद

उसावां, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद युवक का शव गांव के पास पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गांव गूरा बरेला निवासी रमेश (38) पुत्र श्यामपाल का गुरुवार को उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चले गए थे। परिजनों ने सोचा कि वह खेत पर चले गए होंगे लेकिन वह वापस नहीं लौटे। देर शाम तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। खेत पर काम कर रहे किसानों ने रमेश का शव गांव के पास दक्षिणी दिशा में आम के पेड़ के नीचे रमेश का देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर उसावां पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार