लखनऊ : कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी अजय राय की तबीयत, मेदांता के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी वह लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, उन्हें आनन-फानन में मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि बेहोश होने पर अजय राय जी को यहां लया गया था, इमरजेंसी में तत्काल इलाज शुरू किया गया, जांच में सोडियम का स्तर ठीक नहीं था, लेकिन अब घबराने की कोई बात नहीं है, उनको होश आ गया है। 

दरअसल, अजय राय शुक्रवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें सीने में भारीपन के साथ तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। उन्होंने साथ में मौजूद लोगों से कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं घर चलो। जैसे ही वहां से अजय राय निकले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेदांता अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू हुआ। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार होने की बात बताई जा रही है।

संबंधित समाचार