Bareilly:शहर के दो फ्लाईओवर पर जल्द खत्म होगा हादसों का डर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले चौपुला स्थित अटल सेतु और सेटेलाइट फ्लाईओवर पर सफर अब और अधिक सुरक्षित होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने दोनों फ्लाईओवरों पर व्यू कटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ठेकेदारों का चयन कर लिया है। अधिकारियों का दावा है 15 मई से व्यू कटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

सुरक्षा के इस प्रोजेक्ट को दो निर्माण फर्मों के सुपुर्द किया गया है। अटल सेतु पर व्यू कटर लगाने का जिम्मा सीतापुर की एक प्रतिष्ठित फर्म को मिला है, जबकि सेटेलाइट फ्लाईओवर पर यह काम बरेली की ही एक स्थानीय फर्म की ओर से किया जाएगा। अटल सेतु पर व्यू कटर न होने से यहां हमेशा हादसों का डर बना रहता था। 

अब करीब 1.81 करोड़ की लागत से इसे सुरक्षित किया जाएगा। वहीं, सेटेलाइट बस अड्डे के पास बने फ्लाईओवर और उसकी जर्जर हो चुकी सर्विस रोड के कायाकल्प के लिए भी 1.39 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन भगत सिंह के अनुसर, इन व्यू कटर के लग जाने से न केवल पुल पर चलने वाले वाहन चालकों का ध्यान भटकने से बचेगा, बल्कि पुल के किनारे स्थित रिहायशी इलाकों की गोपनीयता भी सुरक्षित होगी।

संबंधित समाचार