Moradabad:बार-बार बदलता मौसम बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल और उमस भरी गर्मी के कारण लोग सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

चिकित्सकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैलता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जनरल फिजिशियन डॉ. आशीष कुमार सिंह के अनुसार इन दिनों गले में खराश, सिरदर्द, बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बताया कि पसीना आने के बाद ठंडी हवा या एसी में बैठना, ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन और खानपान में अनियमितता बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। 

इसके अलावा दूषित पानी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ भी संक्रमण का कारण बन रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बच्चों के इलाज के साथ ही अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि कि वे मौसम के अनुसार बच्चों को कपड़े पहनाएं, पानी की कमी न होने दें और संतुलित आहार दें। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को ले जाने से बचें।

 

संबंधित समाचार